रांची, मार्च 26 -- झारखंड में भाजपा नेता एवं जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल महतो टाइगर की बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारी रांची के कांके चौक पहुंचे और वहां मौजूद भाजपा नेता की हत्या कर दी। अनिल महतो टाइगर भाजपा के रांची ग्रामीण इकाई के जिला महासचिव भी थे। इस हत्याकांड को लेकर सूबे में सियासी माहौल गर्म हो गया है। भाजपा आजसू समेत अन्य कई संगठनों ने इस हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है। खबर अपडेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.