जामताड़ा, मार्च 28 -- भाजपा नेता अनिल महतो की हत्या पर जताया रोष,झारखंड सरकार का जलाया पुतला जामताड़ा। प्रतिनिधि रांची जिला के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अनिल महतो की हत्या के खिलाफ गुरूवार को जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत आसनचुंआ मोड़ पर जिला टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मनोज महतो ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की। वही झारखंड सरकार का पुतला दहन कर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने इस हत्या को कुड़मी समाज पर सीधा हमला करार दिया। उन्होंने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी नहीं दी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.