प्रयागराज, फरवरी 22 -- बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय दस हजार से बढ़ाकर 18 हजार करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से उत्साहित आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को भाजपा नेताओं से मुलाकात कर आभार जताया। जिलाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी और मांडलिक मंत्री शारदा शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने फूलपुर विधायक दीपक पटेल, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई। जिलाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि इस घोषणा से शिक्षामित्रों की आर्थिक समस्याओं का कुछ समाधान हो सकेगा। उम्मीद है कि हर साल मानदेय वृद्धि और सेवा अवधि 62 साल करने पर भी जल्द निर्णय होगा। मांडलिक मंत्री शारदा शुक्ला ने कहा कि सरकार के इस कदम ने शिक्षामित...