सीवान, फरवरी 19 -- सीवान। भाजपा के जिला पदाधिकारियों नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए डॉ. रामेश्वर कुमार सिंह के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। शहर के श्रीसाईं हॉस्पिटल गौशाला रोड में हुए कैंप में जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने भी स्वास्थ्य का जांच करवाया। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, समाजसेवी रमेश सिंह, चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, मुकेश सिंह कुशवाहा, अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, सत्यम सिंह, राजेश श्रीवास्तव, किरण गुप्ता, योगेंद्र सिंह, सुनीता जायसवाल, पूनम गिरी, दीपू सिंह चंदेल, सौरभ कुशवाहा, प्रियंका पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लाभ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...