जामताड़ा, सितम्बर 19 -- जामताड़ा। नाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले और हत्या के मामलों ने सियासी सरगर्मी तेज कर दी है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल व माधव चंद्र महतो सहित कई नेताओं और पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर उत्तम मंडल हत्याकांड एवं नाला भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन राउत पर हुए हमले की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने कहा कि सालुका पंचायत के संयोजक उत्तम मंडल की कुछ दिनों पूर्व अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। वहीं, नाला भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन राउत पर भी जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों ही मामलों में अब तक मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...