भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर। मिरजानहाट स्थित एक निजी धर्मशाला में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे का जन्मदिन मनाया। संयोजक मंतोष कापरी और महापौर डॉ. वसुंधरा लाल द्वारा केक काटा गया। कापरी ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे को सर्वश्रेष्ठ सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वह विकास के लिए जाने जाते हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि हर क्षेत्र में होने चाहिए। मौके पर नगर विधायक रोहित पांडे, भाजपा नेता विजय साह, विपिन शर्मा, प्रदीप कुमार, उमा भूषण, विनोद सिन्हा, प्रदीप जैन, सुधीर भगत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.