पटना, फरवरी 22 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 131वें संस्करण को बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत गौतम बुद्ध मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उनके साथ पटना के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गोपाल प्रसाद, अमृता भूषण राठौर, अखिलेश समेत मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न जिलों में भी इस कार्यक्रम को सुना। इधर, पटना में कार्यक्रम के बाद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज के प्रसारण में बच्चों को परीक्षाओं के दबाव से लेकर किसानों की विविधता तक की चर्चा की। श्री प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि दुनियाभर के दिग्गज एआई सम्मेलन में भाग लेने भारत आए थे, लेकिन विदेशियों के सामने कांग्रेसियों ने शर्मनाक हरकत की है। ...