गया, दिसम्बर 15 -- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बोधगया में भाजपा नेताओं ने खुशी व्यक्त की। स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर बधाई दी और इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। नितिन नवीन और संजय सरावगी के मनोनयन से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। इससे युवाओं में भाजपा से जुड़ने की सक्रियता और उत्साह बढ़ेगा। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार मिश्रा, विकास कुमार, वंदना सिंह, प्रमोद चौधरी, महामंत्री विनो...