हाथरस, फरवरी 3 -- सहपऊ। गांव धाधऊ बीते शनिवार को जगन्नाथ पुरी से दर्शन कर लौटते समय आगरा के नगला चंदन के निकट हुई भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में उक्त गाव के रनवीर सिंह उर्फ भगत , बृजमोहन गौतम उर्फ बिज्जो, उदयवीर ,पंडित लखमीचन्द शर्मा एवं देवकीनंदन बघेल उर्फ बिल्ला मिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। सोमवार को भाजपा धजिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने अन्य पदाधिकारियों के साथ सभी दिवंगतों के निज निवास पर पहुँचकर शोक-संतृप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, जिला मंत्री मथुरा प्रसाद गौतम ,मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, लाल बहादुर कुशवाह, तरुन शर्मा साथ थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.