हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी,संवाददाता। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को बुद्ध पार्क में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता विजय साह व जगदीश देवड़ा ने सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। वहीं दरभंगा, बिहार में दलित छात्रों से मुलाकात करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज होने भी नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष भोजक ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर है कि विपक्ष के नेता को छात्र हित की बात करने तक से रोका जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। वहीं, हेमन्त साहू ने कहा कि भाजपा एक तरफ तिरंगा यात्रा निकाल रही है और दूसरी ओर उनके नेता सेना के सम्मान को ठेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.