नई दिल्ली, मई 30 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। भारतीय सेना पर भाजपा नेताओं की ओर से की जाने वाली टिप्पणियों के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि उधमपुर से भाजपा विधायक का बयान सेना का सीधा अपमान है। इससे पहले भी भाजपा के अलग-अलग नेताओं द्वारा भारतीय सेना को लेकर ऐसी टिप्पणियां की जा चुकी हैं, लेकिन भाजपा नेतृत्व की ओर से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने बताया कि प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता और नेता रायसीना रोड स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां पर भाजपा विधायक रणबीर पठानिया का पुतला दहन किया गया। जुलूस की शकल में रायसीना रोड पर आगे बढ़े जो पुलिस ने बेरिकेड लगाकर सभी को रोक दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.