आगरा, मार्च 22 -- तीर्थ नगरी सोरों में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। नगर भाजपा के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संगठन को मजबूत करने पर जोर रहा। सोरों के नगर पालिका बारातघर में आयाजित मुख्य अतिथि व कासगंज के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि सभी लोग संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें। सोरों नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि भाजपा संगठन व कार्यकर्ताओं के बल पर लगातार तीसरी बार प्रदेश में सराकर बनाएगी। भाजपा के नगर अध्यक्ष आदित्य दुबे ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी एक परिवार है और हम सब उसके सदस्य हैं। परिवार को चलाने ...