मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- ट्राजिट हॉस्टल में पीड़ितों की शिकायतें सुनने आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फेसबुक एकाउंट बंद होने पर कहा कि फेसबुक एकाउंट भाजपा नहीं चलाती है। अखिलेश जो आरोप लगा रहे हैं वह उचित नहीं है। एकाउंट बंद और चालू करने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों की सीमा से जुड़े इलाकों में मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही है। भारत में घुसपैठियों को नहीं रहने दिया जाएगा। जो देश के मूल निवासी हैं वे देश में ही रहेंगे। भारत में घुसपैठियों को नागरिकता और संरक्षण देने की स्थिति भारत में नहीं है। जो लोग भी घुसपैठिए हैं उन्हें बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव का शंखनाद हो गया है। मोदी मैजिक के सहारे इस बार फिर एनडीए की सरकार बिहार में बन...