पलामू, जून 25 -- मेदिनीनगर। भाजपा नगरमंडल एवं पोलपोल ग्रामीणमंडल मेदिनीनगर सदर के संयुक्त तत्वाधान में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन सदर प्रखंड परिसर में किया गया। आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन बैरिया बाजार समिति चौक से निकलकर सदर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा की अध्यक्षता नगरमंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता व संचालन राजेश गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार सरकारी योजनाओं की विफलता एवं गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा आक्रोश प्रदर्शन कर रही है। 2014 में केंद्र मे मोदी सरकार एवं राज्य में रघुवर दास की सरकार थी जिसमें सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य अग्रसर थे। अपराध, उग्रवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.