समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- रोसड़ा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश कुमार मालू के द्वारा मंगलवार को नगर मंडल कार्यसमिति का विस्तार किया गया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की। घोषित कार्यसमिति में लक्ष्मी महतो, दिनेश पोद्दार, संगीता प्रणव, अमरनाथ मिश्र, जगदीश लाल तथा सुचिता देवी को उपाध्यक्ष पद पर आसीन किया गया।पंकज मंडल एवं सीताराम सिंह को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। रामदेव महतो, दिग्विजय सिंह, रीता साह, बिरजू सहनी, चंदा देवी एवं इंदु कुमारी को मंत्री तथा दीपक गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं सदस्य मंडल में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, विधायक बीरेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक मंजू हजारी, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, विनय पासवान, संजय सिंह, अनिश राज, जयशंकर सिंह, मोहन पटवा, दिनेश झा, अमर प्रताप सिंह,...