मुंगेर, फरवरी 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को नगर के सिंहपुर स्थित भाजपा नगर मंडल के नगर अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी के आवास पर प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केसरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट संतुलित होने के साथ-साथ गरीब, किसान और मध्यम वर्ग को राहत देने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास और सामाजिक कल्याण के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया है। वहीं जिला मंत्री रजनीश झा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा। इस मौके पर जिला मंत्री रजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.