चमोली, दिसम्बर 14 -- क्षेत्र में रविवार को भाजपा नगर मंडल की बैठक में मंडल प्रभारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय रावत ने संगठन के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश बिष्ट ने की। मुख्य वक्ता राज्यमंत्री रमेश गडिया रहे। नगरपालिका अध्यक्ष गणेश शाह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष यासिन मलिक, बीकेटीसी के सदस्य राजेंद्र डिमरी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष डीएस नेगी, हरीश सती, केपी सती, अनिल कंडवाल, राकेश खंडूड़ी, उमाशंकर ममगाईं, जयकृत गुसाईं, शशि खंडूड़ी, दमयंती रतूड़ी, सीमा देवी, विश्वजीत आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...