सहारनपुर, जुलाई 4 -- देवबंद भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा गुरुवार को घोषित देवबंद नगर मंडल की नई कार्यकारिणी में 61 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों का दायित्व दिया। नवगठित कार्यकारिणी में मंडल ईकाई के पदाधिकारियों का नगर में उनके समाज द्वारा स्वागत किया। हालांकि नई कार्यकारिणी में गुर्जर समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व न मिलने पर समाज के लोगों द्वारा रोष भी व्यक्त किया गया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा नवगठित कार्यकारिणी में संजय पुहल, पवन धीमान, शुभलेश शर्मा, प्रमोद शाही, राहुल वाल्मीकि, आलोक खटीक और अमरीश त्यागी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि राममोहन सैनी व राजेश अनेजा महामंत्री, जोगेंद्र जाटव, सोमनाथ कश्यप, अमित कुमार, कुसुम गुप्ता, तेजपाल सिंह व उमेश सैनी को मंत्री तथा अजय गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया। इनके अलावा विशाल गर्ग मीडिया प्रभारी, उमंग शर्म...