मुंगेर, जनवरी 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। 11 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हवेली खड़गपुर नगर मंडल क्षेत्र में व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संघ कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित किया गया और संघ के विचार, उद्देश्य एवं राष्ट्र निर्माण में नागरिक सहभागिता के महत्व की जानकारी दी गई। भाजपा नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी के नेतृत्व में अभियान के दौरान विभिन्न बूथों पर बूथ अध्यक्ष अविनाश कुमार, सुभाष कुमार मंडल, सदानंद मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान में सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओं ने संगठित रूप से नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। अभियान के दौरान सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना औ...