बक्सर, सितम्बर 9 -- बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए भाजपा लगातार संगठन विस्तार और मजबूती पर काम कर रही है। इस कड़ी में वार्ड पार्षद दीपक सिंह को नगर निकाय प्रकोष्ठ का बक्सर जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। दीपक सिंह की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन, वरिष्ठ नेता निकू ओझा, गोपाल तिवारी, दीपाली यादव, प्रमोद मिश्रा, रोहित राय सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। स्थानीय नेताओं का मानना है कि दीपक सिंह के नेतृत्व में नगर निकाय प्रकोष्ठ की भूमिका और प्रभावी होगी। वहीं, विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.