अल्मोड़ा, फरवरी 13 -- रानीखेत, संवाददाता। भाजपा ने मंडल स्तरीय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर गुरुवार को शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की गई। प्रदेश कार्यकरणी सदस्य गोपाल रावत ने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। गोपाल रावत ने कहा कि मंडल अध्यक्ष पद के लिए कई शर्तें निर्धारित की गई हैं। महिला कार्यकर्ताओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष मनीष चौधरी, दर्शन बिष्ट, दर्शन मेहरा, ललित मेहरा, विनोद कुमार, चंद्रशेखर, हर्ष वर्धन पंत, तनुजा साह, संजय पंत आदि ने दावेदारी पेश की। इन नामों को अब प्रदेश कार्यकारिणी को भेजा जाएगा। नए अध्यक्ष पद के नाम पर प्रदेश स्तर से ही मुहर लगेगी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के देवेंद्र गोस्वामी, डॉ नीरज पंत, जिला महामंत्री विनो भट्ट, व...