रांची, अप्रैल 26 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को किस दिशा में ले जाना चाहती है। पांडेय ने जोर देकर कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना-लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, साम्यवाद, गणराज्यवाद, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को बनाए रखना हर दल का दायित्व है, जिसे संविधान की प्रस्तावना में सुंदर ढंग से व्यक्त किया गया है। पांडेय ने भाजपा पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता अब समझने लगी है कि भाजपा किस प्रकार चुनावी लाभ के लिए समाज में विभाजन करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल में आगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.