मैनपुरी, जून 3 -- मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा का भ्रष्टाचार चरम पर दिख रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा जिस तरह महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, वह शर्मशार है। जिलाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश फिर से गुलामी के जंजीरों की तरफ जा रहा है। अगर हर वर्ग एकजुट नहीं हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब देश पर अमेरिकी ट्रंप की हुकूमत चलेगी, लेकिन ऐसा कांग्रेस पार्टी व देश की जनता होने नहीं देगी। शहर अध्यक्ष डा. नागेंद्र यादव ने कहा कि देश की सेना का अपमान हम नहीं सहेंगे। भाजपा ने सेना को कमजोर किया है। बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा शिक्षा को महंगा कर देश की युवाओं को अशिक्षित रखना चाहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.