नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष में देश की सफलता को भाजपा देशभर में ले जाने में जुट गई है। पार्टी गैर राजनीतिक व राजनीतिक दोनों तरह से इस अभियान को चलाएगी। इसके लिए सभी राज्यों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। भाजपा के बैनर से हटकर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा भी इसी का हिस्सा है। दस दिन के इस अभियान के बाद राजग के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 25 मई को दिल्ली में बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को देश के नाम संबोधन से मिले मंत्र को अब भाजपा देश भर में ले जाएगी। संघर्ष विराम को लेकर पार्टी और जनता के बीच बने माहौल को भी पार्टी अपने इस अभियान में शामिल करेगी। देशभर में विभिन्न संगठनों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.