चंदौली, दिसम्बर 19 -- चंदौली, संवाददाता। यंग इंडिया एवं नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने और फर्जी मुकदमें में फंसाए जाने के विरुद्ध गुरुवार को मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने 51 कांग्रेसजनों को बल पूर्वक गिरफ्तार किया। बाद में कांग्रेसियों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। इस बीच जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि न्यायालय ने भाजपा सरकार की बदनियती को बेनकाब कर दिया है। नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं विपक्ष के नेता राहुल गा...