रांची, नवम्बर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब झूठे आरोपों और शब्दों के मायाजाल में जनता को उलझाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करना भाजपा की पुरानी आदत है। मुख्यमंत्री ने किसी वर्ग का अपमान नहीं किया है। उन्होंने केवल यह कहा था कि झारखंड के कुछ लोग व्यापार के नाम पर संसाधनों की लूट में शामिल हैं, जिन पर सरकार कार्रवाई करेगी। भाजपा उसी बात को व्यापारी समाज के अपमान के रूप में प्रचारित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को माफी मांगने की सलाह देने से पहले आदित्य साहू को देश के लाखों व्यापारियों से माफी मांगनी चाहिए, जिनकी कमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.