कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा, संवाददाता । भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बने बनाए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि झारखंड प्रदेश के प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी के बनने से झारखंड की राजनीति में धार आएगी। इससे झारखंड की जनता का भला होगा और उनके हित की बातें सदन में रखकर झामुमो से लड़कर राज्य की जनता का आशा और कल्याण की बाते हो सकेगी। क्योंकि बाबूलाल मरांडी झारखंड की जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। इन्हीं के मुख्यमंत्री कार्यकाल में झारखंड के विकास को आयाम मिला और झारखंड के गांव और कस्बे जिला मुख्यालय से जुड़ सके। पुल- पुलियों का निर्माण हो सका और झारखंड के विकास की किरण वहीं से शुरू हुई। उन्होंने उम्मीद जताया कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह इंडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.