बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ. चन्द्रमोहन ने संगठन सशक्तिकरण पर जोर दिया। कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वही आगे बढ़ता है और जो सीखना छोड़ देता है वह आगे नहीं बढ़ पाता। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री व कार्यक्रम जिला संयोजिका सरिता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, राकेश जैन, अश्वनी त्यागी, जिला मंत्री सुधीर ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...