सीतापुर, फरवरी 18 -- सीतापुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान चलाया जा रहा है, इसी विषय पर जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी नीरज सिंह और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। सर्वप्रथम भाजपा नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को प्रशिक्षण महाभियान के नियमों एवं कार्यविधियों से भली भांति अवगत कराया गया। साथ ही जनसामान्य को जोड़ने का आवाहन भी किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राम नरेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, अजय भार...