पूर्णिया, जनवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी बिहार की राजनीति के ऐसे सशक्त स्तंभ थे, जिन्होंने ईमानदारी, सादगी और जनसेवा को अपना जीवन मंत्र बनाया। उन्होंने बिहार को विकास और सुशासन की नई दिशा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। विधायक विजय खेमका ने कहा कि सुशील कुमार मोदी जी केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी और सिद्धांतनिष्ठ नेता थे। उन्होंने बिहार में सुशासन...