मेरठ, दिसम्बर 13 -- सरधना। सरधना नगर में भाजपा टीम ने पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम के नेतृत्व मे कैंप लगाकर लोगों की एसआईआर कराई। शुक्रवार को भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने सरधना पहुंचकर नगर के विभिन्न वार्डों पर एसआईआर कार्यों की समीक्षा की। भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया की भाजपा कायकार्ताओं ने लगातार पिछले एक माह से बीएलओ के साथ मिलकर एसआईआर कार्य में सहयोग किया। जिला अध्यक्ष ने कार्य की सराहना की। उन्होंने नई वोट बनवाने के लिए फॉर्म 6 व फॉर्म 4 के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर एसआईआर सहसंयोजक शानू जैन, आशीष भरत, विनोद जैन, शंकर सिंह, वरुण सिंह, शालिनी सैनी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.