उरई, दिसम्बर 1 -- जालौन। भाजपा जिला अध्यक्ष उर्वजा दीक्षित के स्वागत में छिरिया टोल पर उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ में अज्ञात चोरों ने घुसकर कार्यकर्ताओं की जेबों से मोबाइल व नगदी चुराई। सभी कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना स्थानीय चौकी पुलिस को दी। भाजपा कार्यकर्ता नीरज कुमार तिवारी,चरण सिंह कुशवाहा, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि ने बताया वह सोमवार को छिरिया टोल पर जिलाध्यक्ष के स्वागत में गये थे, वहां सौ से अधिक कार्यकर्ता थे। वहां भीड़ में चोर ने जेबो से मोबाइल व नगदी चुरा लिये, चरण सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनकी जेब में पड़े 10 हजार तथा कृष्ण कुमार गुप्ता के साढे तीन हजार रुपए तथा नीरज का एक मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 25 से 30 हजार थी। उक्त लोगों ने कहा इसकी सूचना चौकी छिरिया पुलिस को दी गई, लेकिन चौकी छिरिया पुलिस उक्त मामले में कुछ नहीं बता रही है।

हिं...