देवघर, जनवरी 10 -- मधुपुर। शहर के गांधी चौक पर दूसरी बार भाजपा देवघर जिलाध्यक्ष बनने पर सचिन रवानी का कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर सचिन रवानी ने महात्मा गांधी व सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्त्ताओं ने फूल-मालाओं व नारों से उनका स्वागत किया। साथ ही एक दूसरे के बीच मिठाई बांटी गई। मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि पार्टी ने दुसरी बार मुझ पर भरोसा जताया है। पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि उनके फैसले पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पार्टी ने मेहनत, निष्ठा व ईमानदारी का सम्मान किया है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने की बात कही। मौके पर जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, नगर अध्यक्ष रवि रवानी, बिनु यादव, अशोक गोंड, अवध प्रसाद भैया, गोपी बर्मन, मालती सिन्हा, सपना विश्वकर्मा, विक्की भारद्वाज, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.