शाहजहांपुर, मार्च 15 -- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा रविवार दोपहर की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक अंशुल सिंह चौहान ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे रेती रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम आयोजित होगा। बताया कि पर्यवेक्षक एमपी सिंह, चुनाव अधिकारी विजय बहादुर पाठक और चंद्रमोहन सिंह तथा वरिष्ठ पार्टी नेताओं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जनपद के मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि जिला व महानगर पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ साथ सभी मोर्चा पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.