हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष हापुड़ कविता माधरे ने मंगलवार को अपने आवास पर राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित नवाचारी शिक्षक अमित कुमार शर्मा को सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष कविता माधरे एवं जिला महामंत्री मोहन सिंह ने अमित कुमार शर्मा को पटका पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि अमित कुमार शर्मा की यह उपलब्धि हापुड़ जनपद के लिए गर्व और गौरव का विषय है। अपने उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, नवाचार और समर्पण के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.