गंगापार, अगस्त 6 -- भाजपा नेता यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल क्षेत्र के जनवार कठौली, बरसैता सहित विभिन्न गांवों में पहुंच बाढ़ से प्रभावित लोगों को हाल जाना। इस दौरान उन्होंने एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता कर राहत कार्य जल्द चलाने की बात कही। कहा कि बाढ़ की वजह से लाइन काट दी गई है, जिससे रात के समय अंधेरा रहता है, ऐसे में गरीबों के लिए रोशनी की व्यवस्था व खाद्य सामग्री दी जानी जरूरी है। जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा नेता अमरेश तिवारी, कृष्णदास उर्फ नाथू गुप्ता, रवीन्द्र तिवारी, रमाकांन्त तिवारी, विजय शंकर, दीपक कुमार शुक्ल के अलावा मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय सहित कई रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...