छपरा, दिसम्बर 16 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। सारण जिला पश्चिमी भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी ने मंगलवार को जलालपुर में स्वदेशी जागरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान के तहत स्वदेशी उत्पाद के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा ताकि लोग देश में उत्पादित वस्तुओं का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि इसके तहत लोगों से एक संकल्प पत्र भरवाया जा रहा है। उन्होंने संकल्प पत्रक भरने वाले लोगों से अपील की है कि वे स्वदेशी उत्पाद को स्वयं अपनाएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागृत करें। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। मौके पर जिलामंत्री ढनमन सिंह, मंडल अध्यक्ष कुश पांडेय, अरविंद तिवारी, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मिंटू तिवारी, चिंटू तिवारी, शैलेंद्र सिंह, चुलबुल सिंह भूमिहार व अन्य थे। मांझी में कोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.