लातेहार, दिसम्बर 18 -- लातेहार, प्रतिनिधि। एनएच-39 अंतर्गत डुड़गी गांव अवस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय लातेहार में गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष की रायशुमारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा,वरिष्ठ अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम नारायण दुबे एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुराज पांडे,भाजपा विधायक प्रकाश राम सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रवजलन एवं पुष्पांजलि कर किया गया। अतिथियों के बीच अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। तत्पश्चात् जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल वर्तमान जिलाध्यक्ष पंकज सिंह,जिला महामंत्री बंसी...