फतेहपुर, दिसम्बर 25 -- फतेहपुर। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को शहर के वीआईपी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कायस्थ समागम, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव को 51 किलो की फूलमाला पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरीके से कायस्थ समाज ने उनका स्वागत व सम्मान किया है उसको वह कभी नहीं भूल पाएंगे और जहां पर कायस्थों को उनकी जरूरत पड़े सीधे उनसे मिलकर अपनी समस्या बता सकते हैं। उस समस्या का वह निराकरण करने का कार्य किया जाएगा। वहीं कायस्थों ने अपने समाज के लिए एक ऐसा स्थान देने की मांग की कि जहां पर कायस्थ बंधु मीट...