फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- मलवां। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत में शुक्रवार को जगह-जगह भाजपाइयों ने स्वागत कार्यक्रम रखा था। जिसमें स्वागत के दौरान जेबकतरे भी सक्रिय रहे। कई कार्यकर्ताओं नेताओं की जेब भीड़ के दौरान काटी गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने जेब कतरों को पड़कर मलवां पुलिस के हवाले किया एक कार व उसमें कुछ आरोपी मलवां पुलिस को सौंपे गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चालक व गाड़ी को बंद कर दिया वहीं जेब कतरों को छोड़ दिया है। थाना प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि सिर्फ गाड़ी और चालक पकड़े गए हैं। जेब कतरे नहीं मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.