गढ़वा, दिसम्बर 17 -- गढ़वा, संवाददाता। हाल ही में गढ़वा मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद मंडल प्रतिनिधि में दो मृत नेताओं को शामिल करने पर भारी फजीहत उठा चुकी भाजपा के जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए रायशुमारी होगी। रायशुमारी के लिए नियुक्त किए गए दो पर्यवेक्षक शोभा यादव और लक्ष्मण सिंह मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों में करीब एक दर्जन लोग दावेदार बताए जाते हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में वर्तमान अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के अलावा इंद्रमणि जायसवाल, मधुलता कुमारी, मुकेश चौबे, अरविंद तूफानी, उदय कुशवाहा, संतोष दुबे, उमेश कश्यप, मुरारी यादव, रामाशीष तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, ओम प्रकाश केशरी शामिल हैं। रायशुमारी के दौरान किसी एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश होगी। एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.