देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा में पेंच फंसने से अभी इसके लिए दावेदारों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। रविवार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित होने वाली पहली सूची में नाम नहीं होने से जिलाध्यक्ष पद के दावेदार मायूस हैं। वहीं जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा में अचानक कुछ दिनों के लिए विराम लगने से पार्टी के अंदर खाने में चर्चा का गर्म है कि आखिर जिले में पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान किसके हाथ में होगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दोपहर बाद प्रदेश के लगभग सभी जिलों के पार्टी जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होनी थी। इसके लिए बकायदा हाई कमान द्वारा निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में जिले में भी इसे लेकर निर्देश के अनुरूप तैयारी चल रही थी। इस बीच अचानक...