जौनपुर, दिसम्बर 24 -- शाहगंज। गांधी नगर कलक्टरगंज स्थित रामलीला फड़ पर जायसवाल समाज व श्रीराम लीला समिति की तरफ से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का स्वागत सम्मान किया गया। अगुवाई समिति अध्यक्ष धनश्याम जायसवाल ने की। जिलाध्यक्ष ने एसआईआर अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा अपात्र व दोहरे नाम हटवाने में सहयोग का आग्रह किया। संचालन कैलाश नाथ जायसवाल ने किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने प्रथम संबोधन दिया। इस मौके पर श्रीराम लीला समिति, जायसवाल समाज के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...