नई दिल्ली, फरवरी 14 -- केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को भाजपा-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन में भ्रम की अटकलों को खारिज किया। कहा कि गठबंधन को लेकर स्पष्टता है और मुख्यमंत्री पद पर चर्चा करना अभी जल्दबाजी होगी। बृहत बेंगलुरु प्राधिकरण (जीबीए) के चुनावों की तैयारी से जुड़ी बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पार्टी के राज्य मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी तात्कालिक प्राथमिकता राज्य में 'जनविरोधी सरकार' को हटाना और आगामी चुनावों का सामना करने के लिए गठबंधन को मजबूत करना है। कहा कि अभी मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर चर्चा करने का समय नहीं है। इसके लिए अभी समय है। अगर हम अभी इस बारे में बात करेंगे, तो यह बच्चे के जन्म से पहले ही पालना बनाने जैसा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.