रिषिकेष, फरवरी 5 -- भाजपा पर महिला विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कई महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इन महिलाओं ने डोईवाला कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा से कांग्रेस में आई रीता क्षेत्री ने कहा कि भाजपा शासन में न तो महिलाओं को सम्मान मिल रहा है और न ही सुरक्षा जबकि कांग्रेस ही महिलाओं की सच्ची पक्षधर है। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल रही है। प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही हैं। मौके पर प्रमोद कपरूवान शास्त्री, राजेश गुरुंग, देवराज सावन, राहुल सैनी, सुशील सैनी, राजेंद्र सेमवाल, लक्ष्मी थापा, गंगा क्षेत्री, गीता थापा, लता सिंह, सीता थापा, यशोदा क्षेत्री, पिंकी थापा, ऊ...