रांची, अक्टूबर 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को पहले अपने केंद्र सरकार के गिरेबां में झांकना चाहिए, क्योंकि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि का सबसे बड़ा हिस्सा केंद्र ने ही रोक रखा है। झारखंड के लाखों विद्यार्थी महीनों से अपनी छात्रवृत्ति के इंतजार में हैं, लेकिन भाजपा के नेता छात्रों के भविष्य की चिंता करने के बजाए, इस मुद्दे पर सस्ती राजनीति करने में लगे हुए हैं। छात्रों की पीड़ा पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सामाजिक न्याय मंत्रालय से मिलने वाले अनुदान की किस्त रोक दी है, जिस कारण राज्यों को भुगतान में दिक्कत हो रही है। यह सच्चाई भाजपा नेताओं को पता है, फिर भी वे जनता को गुमराह कर रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.