आरा, जनवरी 16 -- आरा, हिप्र.। उदवंतनगर प्रखंड के पियनिया स्थित जयनगर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक के बाद चूड़ा-दही का सामूहिक भोज हुआ। डॉ जे एन उपाध्याय ने भी मकर संक्रांति की महता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ केएन सिन्हा थे। इन्हें अंग वस्त्र व बुके से सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ जीउत शर्मा ने किया। मौके पर डॉ तारकेश्वर, डॉ ओम प्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश प्रसाद, छोटू यादव, डॉ राजेश कुमार, डॉ राजकुमार, डॉ जितेंद्र, डॉ लव कुमार, डॉ प्रवीण पंडित, डॉ प्रमोद भारती सहित भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...