शामली, अप्रैल 6 -- भाजपा के स्थापना दिवस पर रविवार को भाजपा कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मिष्ठान भी वितरित किया गया। पार्टी स्थापना दिवस पर अब पार्टी 7 से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान चलयेगी, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को पार्टी की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। रविवार को भाजपा कार्यालय पर जिला महामंत्री राजेन्द्र मादलपुर, पंकज राणा व पुनीत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। पहले दिन पार्टी कार्यालय व कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया गया। जिसके बाद मिष्ठान वितरित किया गया। साथ की झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया व बीजेपी हैशटैग पर डाली गई। 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान चलाया जायेगा। जिसमें पार्टी कार...