बागपत, अप्रैल 14 -- बागपत। भारतीय जनता पार्टी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को इस बार मंडल स्तर पर मनाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन के सभी 12 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें विचार गोष्ठियां, संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पाठ और स्वच्छता अभियान प्रमुख रहेंगे। रविवार की शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जिलेभर में बाबा साहब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर वहां दीप जलाए। बड़ौत देहात मंडल के गांव कोताना स्थित आंबेडकर भवन में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को पानी से साफ किया और भवन परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान एससी मोर्चा के जिला महामंत्री सतेंद्र मौर्य और मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान ने लोगों से आंबेडकर जय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.