अलीगढ़, अगस्त 14 -- अलीगढ़। भाजपा गांधीनगर मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन गुरूवार को महर्षि भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। शोभा यात्रा रामलीला मैदान से चलकर मदार गेट, सराय सुल्तानी, हाथरस अड्डा, खिरनी गेट, सासनी गेट चौराहा, महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। इस दौरान तिरंगा यात्रा संयोजक मंडल महामंत्री गुरदास प्रजापति, राजेश गुप्ता गुड्डू,पूर्व महापौर शकुंतला भारती, महानगर कार्यवाह रतन, सह महानगर कार्यवाह पंकज, मंगलामुखी आरती, यतेंद्र वाईके, सुबोध स्वीटी, संदेश राज, रीता राजपूत, अजय गुप्ता, मुकेश मदन वार्ष्णेय, ठा. नरेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, मुकेश माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...